24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने की मुलाकात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में हरिहरपुर संगीत घराने के प्रमुख अजय मिश्रा तथा आजमगढ़ घराने से जुड़े अन्य कलाकारों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…

24GhanteOnline
September 10, 2026
1 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने की मुलाकात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में हरिहरपुर संगीत घराने के प्रमुख अजय मिश्रा तथा आजमगढ़ घराने से जुड़े अन्य कलाकारों से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलाकारों से संवाद करते हुए आजमगढ़ और हरिहरपुर की समृद्ध संगीत परंपरा, कला-संस्कृति के संरक्षण तथा लोक एवं शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। हरिहरपुर संगीत घराना अपनी विशिष्ट संगीत परंपरा के लिए जाना जाता है और आजमगढ़ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

मुलाकात के दौरान कलाकारों ने क्षेत्र की संगीत विरासत तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के महत्व पर भी जोर दिया।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें