24 घण्टे ऑनलाइन

बांदीपोरा में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 4 जवान शहीद, 2 घायल

बांदीपोरा। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एसके पयीन इलाके में सेना की गाड़ी (Army Vehicle) गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गयी है, जबकि दो गंभीर रूप से…

24GhanteOnline
January 4, 2025
2 min read

बांदीपोरा। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एसके पयीन इलाके में सेना की गाड़ी (Army Vehicle) गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गयी है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से श्रीनगर ले जाया जा रहा है।

बांदीपुरा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल वानी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “6 घायलों को यहां लाया गया था, जिनमें से चार की मौत हो गई, दो घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले मंगलवार शाम को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक वाहन के सड़क से फिसल जाने के बाद पांच सैनिकों की मौत हो गयी थी। साथ ही चालक सहित पांच अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह वाहन छह वाहनों के काफिले का हिस्सा था और घटना के समय यह पुंछ के पास सड़क से उतरकर एक नाले में गिर गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…