24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट (Trainee Aircraft) हादसे का शिकार हो गया है। एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के बगल में स्थित एक तालाब में गिर गया है। सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे…

24GhanteOnline
January 21, 2026
2 min read
प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट (Trainee Aircraft) हादसे का शिकार हो गया है। एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के बगल में स्थित एक तालाब में गिर गया है। सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं। एयरक्राफ्ट के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रयागराज शहर में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे (Trainee Aircraft Crash) का शिकार हुआ है। यह शहर के ही तालाब में क्रैश हुआ है। पूरा हादसा के पी कालेज के पास हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे। हालांकि सभी सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है।

प्रयागराज में इस समय माघ मेला चल रहा है। इसकी वजह है कि आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ है। इसके साथ ही जहां पर यह एयरक्राप्ट क्रैश (Trainee Aircraft Crash) हुआ है। वह इलाका शहर के बीचों-बीच है। यही वजह है कि तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग दौड़कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस के साथ-साथ सेना के कई अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही सेना का हेलिकॉप्टर भी नजर रख रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।