24 घण्टे ऑनलाइन

सेना के जवान ने ट्रेन में लड़की के साथ की दरिंदगी, आरोपी अरेस्ट

रांची। झारखंड की राजधानी के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर एक युवती से रेप की घटना सामने आई है। आरोप सेना के एक जवान पर लगा है। वहीं, पीड़ता की शिकायत पर आऱोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को…

24GhanteOnline
December 20, 2025
3 min read

रांची। झारखंड की राजधानी के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर एक युवती से रेप की घटना सामने आई है। आरोप सेना के एक जवान पर लगा है। वहीं, पीड़ता की शिकायत पर आऱोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जवान की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है।

अजीत सिंह वर्तमान में पंजाब के पटियाला स्थित 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात है। आरोप है कि अजीत ने युवती को बातचीत में उलझाकर बहला-फुसलाया और जबरन स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में ले गया। वहां उसने धमकी देते हुए युवती के साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना 18 दिसंबर की रात की बताई जा रही है।

घटना के दौरान जब पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद जीआरपी (रेलवे पुलिस) के जवानों ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी जवान ने पुलिस को धक्का देकर मौके से फरार होने का प्रयास किया। बाद में रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

इधर, पीड़िता की ओर से रेल थाना रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है अपने बयान में युवती ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम वह टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर रांची जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे जबरन पास खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में ले जाकर धमकाया और उसके साथ बलात्कार (Rape) किया। पीड़िता के बयान के आधार पर रेल थाना रांची में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब झारखंड में सुरक्षा बलों से जुड़े किसी व्यक्ति पर इस तरह का गंभीर आरोप सामने आया हो। इससे पहले जनवरी 2025 में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज के लिए पहुंची एक युवती के साथ वहां सुरक्षा में तैनात सैप (विशेष सशस्त्र पुलिस) के जवान ने जांच के बहाने अस्पताल की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। उस मामले के सामने आते ही बरियातू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सैप जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…