24 घण्टे ऑनलाइन

सेना ने कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने दो अज्ञात आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जवानों ने सोमवार देर…

24GhanteOnline
October 14, 2025
1 min read

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने दो अज्ञात आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जवानों ने सोमवार देर रात कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हलचल देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑपरेशन अमर, कुपवाड़ा… जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी और सूत्रों व एजेंसियों द्वारा पुष्टि की गई संभावित घुसपैठ के प्रयास के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए। अभियान जारी है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…