हॉस्पिटल से घर लौटे एआर रहमान, सीने में दर्द की शिकायत पर करवाया गया था भर्ती
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman ) को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एआर रहमान फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट थे। रविवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके तुरंत बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित…
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman ) को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एआर रहमान फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट थे। रविवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके तुरंत बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। म्यूजिक कंपोजर को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित उनकी कई और टेस्ट किए। हालांक ANI की ताजा जानकारी के मुताबिक एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एआर रहमान की टीम का कहना है, “हाल ही में जर्नी करने के कारण उन्हें निर्जलीकरण और गर्दन में दर्द से संबंधित कुछ मेडिकल कॉम्प्लिकेशन थीं।”
रिपोर्ट की मानें तो अस्पताल के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया है कि उन्हें एंजियोग्राम से गुजरना पड़ सकता है। ऑस्कर विनर संगीतकार की देखरेख स्पेशल टीम कर रही है। एआर रहमान को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एआर रहमान हाल ही में जब विदेश से वापस लौटे तो उन्हें गर्दन में काफी दर्द महसूस हो रहा था। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी होने लगी।
डॉक्टर की निगरानी में एआर रहमान
एआर रहमान (AR Rahman ) डॉक्टर की निगरानी में थे। म्यूजिक कंपोजर की उम्र 58 साल है। एआर रहमान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महीने पहले काफी सुर्खियों में थे। हाल ही में उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उस दौरान उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा था।
AR Rahman की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी। दोनों के अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इस शादी से एआर रहमान और सायरा के शादी से 3 बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। पिछले साल नवंबर में दोनों ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया और सभी के साथ इस बात को शेयर भी किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
