इस दिशा में एक्वेरियम रखें, दाम्पत्य जीवन में आएगी बहार
वास्तुशास्त्र के अनुसार दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव चढ़ाव आने की एक वजह शयनकक्ष में रखीं चीजें भी हैं। बेडरूम में रखा एक्वेरियम (Aquarium) और कुछ खास तस्वीरों से दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ता है। काशी के ज्योतिषाचार्य…
24GhanteOnline
January 28, 20262 min read
वास्तुशास्त्र के अनुसार दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव चढ़ाव आने की एक वजह शयनकक्ष में रखीं चीजें भी हैं। बेडरूम में रखा एक्वेरियम (Aquarium) और कुछ खास तस्वीरों से दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ता है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं गणेश मिश्रा ने बताया कि वास्तु के अनुसार बेडरूम में एक्वेरियम, हनुमान जी और शिवजी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इनकी वजह से दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती हैं।
एक्वेरियम (Aquarium) के कारण सेहत पर पड़ता है अशुभ प्रभाव
एक्वेरियम (Aquarium) को शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। इससे दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव तो होता ही है। साथ ही पति-पत्नी की सेहत पर भी अशुभ असर पड़ता है। एक्वेरियम को घर की बैठक में इस प्रकार रखना चाहिए कि जब गृहस्वामी बैठक के अंदर खड़े होकर बाहर प्रमुख प्रवेश द्वार की ओर देखे तो एक्वेरियम प्रवेश द्वार के बाईं तरफ रखा हुआ हो।फ्लॉवर पाॅट से बढ़ती है दूरियां
गलत जगह रखा पौधा कई बार आपके लिए अच्छा नहीं होता और आप उसकी जगह बदल दें तो वो आपके लिए बड़े-बड़े काम आसान कर सकता है। बेडरूम में किसी भी तरह का पौधा ना लगाएं। इससे मैरिड लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां आने लगती हैं। बोनसाई पौधे भी घर में नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के मुताबिक बोनसाई पौधा घर में रहने वाले सदस्यों का आर्थिक विकास रोकते हैं।बेडरूम में न हों हनुमान जी की तस्वीर
बजरंग बली की तस्वीर लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इनकी तस्वीर या मूर्ति अपने बेडरूम में नहीं लगाएं, क्योंकि हनुमान जी बाल ब्रम्हचारी हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी का बल दक्षिण दिशा में सबसे ज्यादा होता है, इसलिए इसे दक्षिण दिशा में लगाएं, लेकिन बेडरूम में न लगाएं।Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
