24 घण्टे ऑनलाइन

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से छेड़छाड़: पहले भी महिलाओं से की बदसलूकी, ‘लंगड़ाता’ दिखा अकील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करने के मामले में दबोचे गए अकील (Aqeel) उर्फ नाईट्रा का आपराधिक इतिहास सामने आया है. पुलिस जांच में…

24GhanteOnline
October 26, 2025
2 min read

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करने के मामले में दबोचे गए अकील (Aqeel) उर्फ नाईट्रा का आपराधिक इतिहास सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला है कि यह आरोपी कोई साधारण मनचला नहीं, बल्कि इंदौर का लिस्टेड बदमाश है.

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप के लिए क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रेडिसन होटल में रुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ी होटल से आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे तक पैदल जा रही थीं। आरोपी अकील (Aqeel) बाइक से पहुंचा और इन्हीं में से एक महिला खिलाड़ी के साथ उसने छेड़खानी की।

5 घंटे के भीतर गिरफ्तारी


पुलिस जांच टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आरोपी अकील (Aqeel) को दोनों महिला क्रिकेटरों ने पहचान लिया। बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को 5 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अकील पर पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। घटना के बाद होटल और स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

अकील (Aqeel) पर पहले से कई केस


खिलाड़ियों की सुरक्षा में किस स्तर पर चूक हुई है इसकी छानबीन की जा रही है। आरोपी अकील खान (Aqeel) पर लगभग कई मामले इंदौर के कई थानों में दर्ज हैं। अकील खान (Aqeel) पर चोरी और छेड़छाड़ के पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अकील खान की पूरी क्राइम कुंडली निकाली जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।