24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा ग्लो

धूप, धूल और थकान की वजह से चेहरे की रंगत और ग्लो (Glow) दोनो ही उड़ जाता है। जिसकी वजह से स्किन में कील मुहांसे और कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरुरत होती है। इसलिए आज हम आपको घर में ऐसे…

24GhanteOnline
February 10, 2026
2 min read

धूप, धूल और थकान की वजह से चेहरे की रंगत और ग्लो (Glow) दोनो ही उड़ जाता है। जिसकी वजह से स्किन में कील मुहांसे और कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरुरत होती है।


इसलिए आज हम आपको घर में ऐसे फेसपैक तैयार करने का तरीका बताने जा रहे है जिसे लगाने से आपके चेहरे पर तुंरत निखार (Glow) आ जाएगा। इतना ही नहीं अगर इसे नियमित लगाया जाय तो कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होने लगता है।

स्किन की सभी तरह की प्रॉब्लम में हल्दी को बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को डीपली क्लीन करने में मदद करते हैं और स्किन के अंदर जमने वाली गंदगी को भी साफ करता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन डल दिखाई देती है या उस कील- मुहासों जैसी की समस्या है तो इसके लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी के पानी की भाप ले सकते हैं।

इसके लिए आपको एक बड़े पतीले में पानी लेना है। उसमें 2 बड़े चम्मच हल्दी मिलाना है। जब पानी में अच्छे से उबाल आने लगे तो इसे अलग किसी जगह पर रख लें। अब अपने चेहरे को पतीले की तरह मुख कर बैठना है और तौलिया की मदद से अपने फेस को ढ़ककर 5-7 मिनट भांप लें।

चावल भी आपकी स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होता है। अगर आप चावल से बना फेस पैक इस्तेमाल करते हैं, तो आप चेहरे की सभी तरह की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।सबसे पहले चावल को पानी में एक घंटे तक भिगो कर रख दें।


इसके बाद पीस लें। अब इस पिसे हुए पेस्ट में थोड़ा सा दूध मिला दें। इस पेस्ट को अपनी गर्दन, फेस पर लगा सकते हैं। आप इसकी जगह चावल का आटा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेदाग, निखरी और इंस्टेंट ग्लो (Glow) पाने के लिए आप चेहरे पर बेसन और हल्दी से बना फेस पैक लगा सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी पाउडर लेना है। इसके बाद इसमें गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पैक को फेस पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।