24 घण्टे ऑनलाइन

रक्षाबंधन पर भाई को लगाएं केसर का तिलक, चमकने लगेगा भाग्य

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पर्व भाई-बहन को समर्पित होता है। साल भर इस त्योहार का इंतजार किया जाता है, क्योंकि इस दिन बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और उसके मंगल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी…

24GhanteOnline
August 26, 2026
2 min read
रक्षाबंधन पर भाई को लगाएं केसर का तिलक, चमकने लगेगा भाग्य

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पर्व भाई-बहन को समर्पित होता है। साल भर इस त्योहार का इंतजार किया जाता है, क्योंकि इस दिन बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और उसके मंगल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं।

इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)  का त्योहार 09 अगस्त को मनाया जाने वाला है। राखी बांधते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो भाई के लिए आने वाला समय काफी लाभकारी होता है।

केसर का तिलक लगाएं


रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधने से पहले तिलक करती हैं। यह तिलक रोली से किया जाता है। लेकिन यदि आप केसर से भाई का तिलक करती हैं, तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। साथ ही गुरु ग्रह की कृपा होती है।

भाई को नारियल दें


कहा जाता है कि राखी बांधने के बाद बहनें अपने भाई को एक नारियल जरूर दें। नारियल श्रीफल कहा जाता है। श्रीफल देने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है। साथ ही इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

राखी बांधते समय बहनें बोले ये मंत्र


बहनें जब भाई के हाथ पर राखी बांध रही हो, तो उन्हें ये मंत्र बोलना चाहिए।

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

भाई को दें रुमाल


रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)  के दिन यदि बहनें अपने छोटे भाईयों को राखी बांध रही है, तो उन्हें वस्त्र देने का विधान है। लेकिन यदि आप वस्त्र नहीं दे पा रही हैं, तो आप उसे रुमाल भी दे सकते हैं। ऐसा करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। रुमाल का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है।

बहनें भाई को जरूर दें कुछ रुपये

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)  के दिन बहनें अपने भाइयों को नारियल के साथ गुडलक के तौर पर कुछ रुपये भी जरूर दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से भाई के जीवन में गुड लक बढ़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।