माथे पर लगाएं ये तिलक, दूर हो जाएंगे मांगलिक दोष
हिंदू धर्म में तिलक (Tilak) का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यता है कि मस्तक पर जिस स्थान पर तिलक लगाया जाता है, उसी स्थान पर ब्रह्म स्वरूप आत्मा का वास होता है, इसलिए तिलक लगाया जाता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष में…
हिंदू धर्म में तिलक (Tilak) का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यता है कि मस्तक पर जिस स्थान पर तिलक लगाया जाता है, उसी स्थान पर ब्रह्म स्वरूप आत्मा का वास होता है, इसलिए तिलक लगाया जाता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष में भी ग्रह शांति के लिए तिलक लगाने से संबंधित उपाय बताए गए हैं। यदि आपकी लग्न कुंडली में कुछ ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहे हैं और आप ग्रहों की शांति के साथ जीवन में शांति, तरक्की पाना चाहते हैं, तो केसर का तिलक लगा सकते हैं। पंडित गोपाल मांगरोले यहां केसर का तिलक लगाने के फायदे बता रहे हैं -
केसर का धार्मिक महत्व
केसर का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी केसर के उपाय के बारे में जानकारी दी गई है। मांगलिक कार्यों के साथ देवी-देवताओं के पूजन में केसर का उपयोग हजारों सालों से हो रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, केसर के उपयोग से देव गुरु बृहस्पति प्रसन्न और अनुकूल होते हैं और बिगड़ी किस्मत को संवार सकते हैं।
ग्रह शांति के लिए केसर के ज्योतिष उपाय
यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ फल दे रहा है तो गुरुवार को खीर में केसर डालकर सेवन करना शुभ होता है। इसके अलावा, रोज केसर का तिलक लगाने से भगवान भोलेनाथ, श्री हरि विष्णु, गणेश जी और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। घर में धन की कमी नहीं होती है।
कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो करें ये उपाय
पंडित गोपाल मांगरोले के मुताबिक, यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है तो जातक भावनात्मक रूप से काफी कमजोर हो जाता है, ऐसी परिस्थिति में भी केसर का उपाय काम आता है। जातक को चांदी की एक ठोस गोली को चांदी की डिबिया में केसर के साथ रखना चाहिए, जिससे मानसिक स्थिरता आती है।
पति-पत्नी में विवाद हो तो करें ये उपाय
यदि पति-पत्नी में किसी प्रकार का विवाद है तो केसर मिश्रित दूध से 3 माह तक भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और पति को केसर का तिलक (Tilak) लगाना चाहिए। इसके अलावा, यदि घर में आर्थिक तंगी है तो 7 सफेद कौड़ियों को केसर से रंग कर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से फायदा होता है।
ऐसे दूर करें मांगलिक दोष
यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, तो लाल चंदन में केसर मिलाकर हनुमान जी तो तिलक लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से मंगल का अशुभ प्रभाव भी खत्म होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
