24 घण्टे ऑनलाइन

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

दादी नानी के जमाने से स्किन में निखार के लिए चिरौंजी (Chironji) का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार के लिए चिरौोंजी का फेसपैक या उबटन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। चिरौंजी में विटामिन सी,…

24GhanteOnline
August 22, 2026
2 min read
निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

दादी नानी के जमाने से स्किन में निखार के लिए चिरौंजी (Chironji) का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार के लिए चिरौोंजी का फेसपैक या उबटन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। चिरौंजी में विटामिन सी, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

चिरौंजी (Chironji) को स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर से सेंसटिव स्किन वालों के लिए इसका स्क्रब फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच चिरौंजी के पाउडर को नारियल तेल में मिक्स करके स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगा सकते है। इससे डेड स्किन हटती और निखार आता है।

इसके अलावा सर्दी में दूध में चिरौंजी (Chironji) मिक्स करके लगाने से चेहरे पर निखार आता है। चिरौंजी के पाउडर को कच्चे दूध और चुटकी भर हल्दी को मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें । सूख जाए तो चेहरा धो लें।

चिरौंजी (Chironji) में मौजूद नेचुरल ऑयल स्किन की ड्राईनेस को कम करते हैं, वहीं गुलाबजल के इस्तेमाल से स्किन फ्रेश नजर आती है। इसके लिए आप गुलाबजल में चिरौंजी को रातभर के लिए भिगोकर रखें और अगली सुबह इसका पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के बाद ताजे पानी से चेहरा साफ करें।

शहद के साथ चिरौंजी (Chironji) के इस्तेमाल से स्किन को पोषण मिलता है और त्वचा खिली खिली नजर आती है। चिरौंजी को पीसकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरा साफ करें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन का ग्लो बढ़ेगा और आंखों के नीचे के काले घेरे भी कम हो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।