24 घण्टे ऑनलाइन

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

बालों (Hair) से लेकर स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है। अगर आप एलोवेरा जेल को बालों में लगाने की सोच रही हैं तो इसे सही तरीके…

24GhanteOnline
June 26, 2026
2 min read

बालों (Hair) से लेकर स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है। अगर आप एलोवेरा जेल को बालों में लगाने की सोच रही हैं तो इसे सही तरीके से लगाना बेहद जरुरी है।

एलोवेरा जेल बालों (Hair) में लगाने से बालों में चमक के साथ साथ मजबूती प्रदान करता है। एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन ई पाया जाता है। जो बालों और स्किन दोनो की हर समस्या के लिए औषधि का काम करता है।

तो चलिए आज हम आपको बालों (Hair) में एलोवेरा जेल लगाने सा सही तरीका बताने जा रहे है। अगर आप के घर में एलोवेरा का पेड़ लगा है तो उसमें से एक एलोवेरा का पत्ता तोड़ लें। इसे धो कर अच्छे से पोछ लें। अब पत्ते के कांटेदार हिस्से को चाकू की मदद से हटा लें।

उसके बाद एलोवेरा में से उसका जेल एक बाउल में निकाल लें। फिर अपने हाथों या फिर ब्रश की मदद से पूरे बालों में और जड़ों में एलोवेरा जेल को लगा लें। करीब आधा घंटे तक एलोवेरा जेल को बालों में लगा रहने दें। फिर शैंपू से धो लें। फिर बालों (Hair)में जो भी हेयर ऑयल आप यूज करती हो उससे मसाज कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।