प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली, नवाचारी और प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले देश के सर्वाेच्च बाल सम्मान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 (Pradhan Mantri Rashtriya Bal…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली, नवाचारी और प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले देश के सर्वाेच्च बाल सम्मान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar-2026) के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक योग्य बच्चों का नामांकन कराने की अपील की है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कम उम्र में वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया हो। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
विभागीय जानकारी के अनुसार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं आवेदन करने के साथ-साथ उनके अभिभावक, विद्यालय, सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चों का नामांकन कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर वे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा सकते हैं। सभी आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए https://awards.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
