Apple की ‘Obsolete’ लिस्ट आउट! इन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, जानें क्यों?
Apple ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए अपनी Obsolete Devices की लिस्ट को अपडेट किया है, इस लिस्ट में अलग-अलग कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है. ऐपल ने ‘छुटकू’ आईफोन कहे जाने वाले iPhone SE (फर्स्ट…
Apple ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए अपनी Obsolete Devices की लिस्ट को अपडेट किया है, इस लिस्ट में अलग-अलग कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है. ऐपल ने ‘छुटकू’ आईफोन कहे जाने वाले iPhone SE (फर्स्ट जेनरेशन) के अलावा और भी बहुत से ऐपल प्रोडक्ट्स को इस लिस्ट में डाला है. क्या आपको पता है कि ऐपल की Obsolete लिस्ट क्या है, किस प्रोडक्ट को इस लिस्ट में डाला जाता है और इस लिस्ट में डाले जाने के बाद आगे क्या होता है?
Apple Obsolete List
iPhone SE (first generation) के अलावा iPad Pro 12.9-इंच (2017), Apple Watch Series 4 Hermes और Beats Pill 2.0 को शामिल किया है. आईफोन के ‘छुटकू’ आईफोन को कंपनी ने 2016 में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था, उस वक्त इस फोन के 16 जीबी वेरिएंट को 39000 रुपए और 64 जीबी वेरिएंट को 49000 रुपए उतारा गया था. 2018 में इस हैंडसेट को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था और फिर दो साल बाद iPhone SE (second generation) ने ‘छुटकू’ आईफोन की जगह ले ली थी.
iPad Pro 12.9 इंच को 2017 में पेश किया गया था और एक साल बाद इसे बंद कर दिया गया, जबकि इसका 10.5 इंच वेरिएंट 2019 तक प्रोडक्शन में रहा. Apple ने 2018 में Watch Series 4 Hermes को लॉन्च किया और Apple Watch Series 5 के लॉन्च के बाद 2019 में इनकी बिक्री बंद कर दी. ऐपल की विंटेज और ऑब्सोलीट लिस्ट में जोड़ा गया आखिरी प्रोडक्ट बीट्स पिल 2.0 है जिसे 2013 में उतारा गया था.
क्या होती है Apple Obsolete List?
Apple के अनुसार, किसी प्रोडक्ट को विंटेज तब माना जाता है जब प्रोडक्ट की बिक्री पांच साल से ज्यादा लेकिन सात साल से कम समय पहले ही बंद कर दी गई हो. हालांकि प्रोडक्ट्स अभी भी सर्विस और रिपेयर के लिए एलिजिबल हैं, लेकिन यह पार्ट्स की अवेलेबिलिटी पर निर्भर करता है. जब प्रोडक्ट की बिक्री बंद हुए 7 साल से ज्यादा का वक्त हो जाता है तो कंपनी उस प्रोडक्ट को ऑब्सोलीट मान लेती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
