Apple ला रहा है फोल्डेबल फोन, इन खूबियों ने बढ़ाई Samsung-Vivo की टेंशन
अमेरिका में टैरिफ की वजह से iPhone की कीमतें बढ़ने की खबरों के बीच Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनालिस्ट Jeff Pu के मुताबिक, एपल कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन डेवलपमेंट स्टेज में है और 2026 में इस फोन का…
अमेरिका में टैरिफ की वजह से iPhone की कीमतें बढ़ने की खबरों के बीच Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनालिस्ट Jeff Pu के मुताबिक, एपल कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन डेवलपमेंट स्टेज में है और 2026 में इस फोन का प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है और इस फोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन में कौन-कौन सी खूबियां मिल सकती हैं? आइए जानते हैं।
9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, एनालिस्ट Jeff Pu ने अपने लेटेस्ट रिसर्च नोट में इस बात की जानकारी दी है कि फोल्डेबल आईफोन में 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले दी जा सकती है। न सिर्फ Foldable iPhone बल्कि Foldable iPad को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें तो फोल्डेबल आईपैड को 18।8 इंच फोल्डेबल स्क्रीन के साथ उतारा जा सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने भी मार्च में इस बात की जानकारी दी थी कि 2026 में एपल कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसा हो सकता है।
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 9,970 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई
सैमसंग, वीवो, गूगल और हुवावे जैसी कई कंपनियां हैं जिनके पास ग्राहकों के लिए पहले से ही कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं। एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन में 5.5 इंच कवर डिस्प्ले दी जा सकती है, इस फोन में फेस आईडी के बजाय साइड में टच आईडी सेंसर दिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में फोल्डेबल आईफोन की शुरुआती कीमत 2300 डॉलर (लगभग 1,98,112 रुपए) हो सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बात की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर एपल कंपनी के फोल्डेबल फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा लेकिन अगले साल फोल्डेबल आईफोन और आईपैड लॉन्च होते ही मार्केट में धमाल मचा देंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
