Apple यूजर्स को मिलेगा WhatsApp का ये धांसू फीचर, शुरू हुई टेस्टिंग
यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है. अब कंपनी iOS यूजर्स को Multi Account सपोर्ट वाला नया फीचर देने की तैयारी कर रही है, ये फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है.…
यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है. अब कंपनी iOS यूजर्स को Multi Account सपोर्ट वाला नया फीचर देने की तैयारी कर रही है, ये फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ये फीचर उन लोगों के बहुत ही काम आता है जो एक ही फोन में दो अलग-अलग नंबर के WhatsApp Account चलाना चाहते हैं. इस फीचर से उन लोगों को काफी फायदा होगा जिनके पास दो या दो से ज्यादा नंबर हैं.
इस फीचर के आने के बाद Apple iPhone यूजर्स बहुत ही आसानी से एक ही ऐप में एक से दूसरे अकाउंट के बीच स्विच कर पाएंगे. हर अकाउंट अपनी चैट, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग को बनाए रखेगा और बिना लॉग आउट किए यूजर्स एक से दूसरे अकाउंट में स्विच कर पाएंगे.
इस वर्जन में चल रही टेस्टिंग
WhatsApp के डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo के अनुसार, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और ये फीचर फिलहाल कुछ ही बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ये फीचर WhatsApp Beta वर्जन 25.34.10.72 में उपलब्ध है. यूजर्स दो अकाउंट्स को एक ही ऐप में जोड़ पाएंगे, सभी डेटा जैसे कि चैट बैकअप, प्राइवेसी कंट्रोल्स हर प्रोफाइल के लिए अलग-अलग होंगे.
मान लीजिए कि आप एक अकाउंट चला रहे हैं और आपको दूसरे व्हाट्सऐप अकाउंट पर मैसेज आया तो ऐप आपको अलर्ट करेगा और साथ ही ये भी बताएगा कि आपके कौन से अकाउंट पर मैसेज रिसीव हुआ है. मल्टी अकाउंट फीचर ऐप लॉक फीचर को भी सपोर्ट करेगा. एक बार दूसरे अकाउंट को जोड़ने के बाद आप दूसरे अकाउंट को सेटिंग्स में जाकर हटा या फिर दोबारा जोड़ भी सकते हैं.
WhatsApp Multi Account iOS Update
इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस फीचर का स्टेबल अपडेट iOS यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी. हालांकि, अभी सटीक तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एंड्रॉयड में इस फीचर के आने के बाद ऐपल चलाने वाले यूजर्स भी इस फीचर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
