Apple Creator Studio लॉन्च, क्रिएटर्स के लिए प्रो-लेवल ऐप्स की सौगात
Apple ने अपनी सर्विसेस स्ट्रैटेजी को और मजबूत करने के लिए Creator Studio नाम का नया सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है. यह नया पैकेज खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. एक…

Apple ने अपनी सर्विसेस स्ट्रैटेजी को और मजबूत करने के लिए Creator Studio नाम का नया सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है. यह नया पैकेज खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. एक ही सब्सक्रिप्शन में Apple के कई पॉपुलर क्रिएटिव टूल्स और नए AI फीचर्स दिए जा रहे हैं. कंपनी का फोकस अब हार्डवेयर के साथ-साथ रिकरिंग रेवेन्यू पर साफ नजर आ रहा है.
एक सब्सक्रिप्शन, कई प्रो टूल्स
Apple Creator Studio को 12.99 डॉलर प्रति माह या 129 डॉलर सालाना कीमत पर पेश किया गया है. इस एक पैकेज में Final Cut Pro, Logic Pro और Pixelmator Pro जैसे Apple के सबसे पॉपुलर क्रिएटिव सॉफ्टवेयर शामिल हैं. ये सभी टूल्स Mac और iPad दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे, जिससे क्रिएटर्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एपल का मकसद क्रिएटिव वर्कफ्लो को आसान और किफायती बनाना है.
AI से लैस हुए वीडियो और म्यूजिक टूल्स
फाइनल कट प्रो में अब ट्रांसक्रिप्ट-बेस्ड सर्च, विजुअल सर्च और बीट डिटेक्शन जैसे नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे वीडियो एडिटिंग तेज और आसान हो जाएगी. वहीं Logic Pro में Synth Player और Chord ID जैसे AI-पावर्ड टूल्स दिए जा रहे हैं, जो म्यूजिक क्रिएशन में यूजर्स की मदद करेंगे. Apple साफ तौर पर AI को क्रिएटिव प्रोसेस का अहम हिस्सा बना रहा है.
Pixelmator Pro पहली बार iPad पर
Apple के Photoshop-अल्टरनेटिव Pixelmator Pro को पहली बार iPad पर लाया जा रहा है. यह ऐप Apple Pencil को सपोर्ट करेगा, जिससे डिजाइनिंग और फोटो एडिटिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा. इससे iPad यूजर्स को प्रो-लेवल डिजाइन टूल्स मिलेंगे, जो पहले सिर्फ Mac तक सीमित थे.
Apple की सर्विसेस स्ट्रैटेजी को नई ताकत
एपल ने हाल के वर्षों में एपल म्यूजिक और आईक्लाउड जैसी सर्विसेस के जरिए अपनी कमाई को स्टेबल बनाया है. क्रिएटर्स स्टूडियो उसी दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. यह सब्सक्रिप्शन 28 जनवरी से App Store पर उपलब्ध होगा और इससे एपल को हार्डवेयर सेल्स की धीमी रफ्तार के बीच लगातार कमाई करने में मदद मिलेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
