सपने में इन चीजों का दिखना, इस बात का होता है संकेत
सनातन धर्म यानी हिंदू धर्म में सपनों (Dreams) के दिखने का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों के मुताबिक सपनों में जो दिखता है, उससे बुरे या अच्छे प्रभाव जुड़े हुए होते हैं. कहते हैं कि कुछ चीजें अगर सपने (Dreams) में…
सनातन धर्म यानी हिंदू धर्म में सपनों (Dreams) के दिखने का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों के मुताबिक सपनों में जो दिखता है, उससे बुरे या अच्छे प्रभाव जुड़े हुए होते हैं. कहते हैं कि कुछ चीजें अगर सपने (Dreams) में दिखे, तो जीवन में सुख एवं शांति के अलावा चल रही धन (Money) की कमी भी दूर होती है.
धन का लाभ माता लक्ष्मी ( Mata Laxmi worship ) से जुड़ा हुआ होता है. हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों का विश्लेषण किया गया है, जिनमें से एक उनका रूप धन की देवी मां लक्षमी भी है. माता लक्ष्मी की कृपा अगर किसी पर बन जाए, तो उसे जीवन में कभी धन (money) से जुड़ी समस्याएं नहीं हो सकती है. या फिर अगर माता लक्ष्मी किसी से नाराज हो जाए, तो उस व्यक्ति के जीवन में कलह और दरिद्रता भी आ सकती है. लोग धन के लाभ को घर में माता लक्ष्मी के आना भी कहते हैं.
धन की देवी का जीवन में आना या घर में आने से कई संकेत जुड़े होते हैं. इन संकेतों के दिखने पर कहा जा सकता है कि बहुत जल्द धन की प्राप्ति हो सकती है. इसी तरह सपनों में कुछ चीजों का दिखना भी धन के आने का संकेत होता है. इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
धन (money) के आने से जुड़े संकेत
- शास्त्रों या हिंदू मान्यताओं के मुताबिक अगर स्वप्न में मधुमक्खी का छत्ता नजर आता है, तो ये एक तरह से धन के लाभ का संकेत माना जाता है. सपने में इसके दिखने पर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करें.
- सपने में किसी देवी या देवता का नजर आना भी शुभ माना जाता है. अगर आपको सोते समय माता लक्ष्मी नजर आती है, तो यह मान लेना चाहिए कि धन से जुड़ी आपकी समस्याएं जल्द दूर हो सकती हैं. अन्य देवी-देवताओं के नजर आने पर आपको जीवन से जुड़े दूसरे लाभ भी मिल सकते हैं.
- क्या आपको पता है कि सपने में चूहे का दिखाई देना भी शुभ होता है? भगवान गणेश की सवारी माने जाने वाले चूहे के सपने में दिखने पर भी धन के अलावा जीवन में सुख एवं समृद्धि लाई जा सकती है. ऐसा होने पर बाहर जाकर चूहों को खाने-पीने की चीजें दान करें.
- सपने में अगर आप सांप का बिल देखते हैं, तो ये भी धन के आने का संकेत हो सकता है. हालांकि, ऐसा होने पर आपको एक बार किन्ही पंडित या विशेषज्ञ से इस संदर्भ में बात करके सलाह लेनी चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
