24 घण्टे ऑनलाइन

गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत बन गई, राहुल गांधी के आरोपों पर बरसे अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। राहुल की हताशा और निराशा दिन रात बढ़ती जा रही है और उसी को उन्होंने आभूषण बना लिया है ये बातें सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा। उन्होंने कहा गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत…

24GhanteOnline
September 18, 2025
2 min read

नई दिल्ली। राहुल की हताशा और निराशा दिन रात बढ़ती जा रही है और उसी को उन्होंने आभूषण बना लिया है ये बातें सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा। उन्होंने कहा गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है। राहुल गांधी ने गुरुवार को सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक का आलंद क्षेत्र का उदाहरण देकर इसे समझाया भी।

राहुल के आरोपों पर अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur ) ने कहा, चुनाव दर चुनाव और जनता से नाकार दिए गए एक नेता की हताशा और निराशा दिन रात बढ़ती जा रही है और उसी को उन्होंने आभूषण बना लिया है। गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है।

उन्होंने कहा कि बार-बार गलत आरोप और कोर्ट से फटकार के बाद माफी मांगना उनकी आदत बन गई है। हिट एंड रन यानी कीचड़ उछालो और भागो इनकी आदत हो गई है। बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि ऑनलाइन किसी वोट को हटाया नहीं जा सकता है। बगैर सामने वाले की बात सुने वोट नहीं काटे जा सकते हैं।

आलंद से कांग्रेस ही जीती थी


अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur ) ने कहा कि 2023 में आलंद के मामले जांच के लिए इलेक्शन कमीशन ने ही कहा था। 2023 में ये असफल प्रयास कहीं से किया गया तो इलेक्शन कमीशन ने जांच कराया। आलंद से कांग्रेस के उम्मीदवार ही चुनाव जीते थे तो क्या वो वोट चोरी से जीते थे।

बीजेपी सांसद ने कहा कि आज उन्होंने कहा कि वो लोकतंत्र बचाने नहीं आए है तो क्या लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश में वो लगे हैं। इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कांग्रेस ने किया होगा और रिटायरमेंट के बाद उनको फायदा दिया होगा।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि क्या ये बंगलादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं। वह आज धमाका करने आए थे लेकिन ड्रामा करके चले गए। धमाका इनके बस में नहीं है। ड्रामा ही कर सकते हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि क्या ये घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वह अराजकता फैलाना बंद करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।