24 घण्टे ऑनलाइन

एआर रहमान के कम्युनल वाले बयान पर भड़के अनूप जलोटा, दे डाली ये सलाह

ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन एआर रहमान ज्यादातर अपने गानों या फिर अपने काम के लिए ही सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसा नहीं है। रहमान कुछ दिनों से अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो…

24GhanteOnline
January 20, 2026
2 min read
एआर रहमान के कम्युनल वाले बयान पर भड़के अनूप जलोटा, दे डाली ये सलाह

ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन एआर रहमान ज्यादातर अपने गानों या फिर अपने काम के लिए ही सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसा नहीं है। रहमान कुछ दिनों से अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही उनकी अपनी इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनका साथ नहीं दिया और उनके खिलाफ बयान दिया। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है।

एक इंटरव्यू के दौरान दिए गए उनके कम्युनल वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है और कई सारे सितारे इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनसे असहमति जता रहे हैं। हालांकि म्यूजिशियन की ओर से भी सफाई आई। फिर भी प्रतिक्रियाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने भी रहमान को लेकर टिप्पणी की है।

क्या बोले अनूप जलोटा (Anup Jalota) ?


अनूप (Anup Jalota) ने रहमान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- ‘अगर रहमान कह रहे हैं कि उन्हें मुस्लिम होने के चलते अब काम नहीं मिल रहा, तो वो फिर से हिन्दू क्यों नहीं बन जाते। फिर देख लें… शायद हिन्दू में घर वापसी के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो जाए।’

अनूप (Anup Jalota) ने अपने बयान में साफतौर पर रहमान के बयान पर नाराजगी जताई। आपको बता दें कि इससे पहले कई प्रोजेक्ट्स के लिएएआर रहमान संग कोलाबोरेट कर चुके हरिहरन और लेस्सी लुईस ने भी रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी।

कई लोगों ने किया कमेंट


उन्होंने भी कुबूला है कि इंडस्ट्री में ज्यादा क्रिएटिव लोगों का होना जरूरी है और ऐसे लोगों का भी जो संगीत की समझ रखते हों और उसे सही स्थान देना जानते हों। साथ ही एक्टर परेश रावल, प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने भी रहमान को सपोर्ट किया था। इसी बीच जावेद अख्तर ने कहा कि रहमान बड़े आदमी हैं, हो सकता है छोटे प्रोड्यूसर उनके पास जाने से डरते हो, लेकिन इसमें मुझे कोई कम्युनल एलिमेंट नहीं दिखता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…