24 घण्टे ऑनलाइन

सेना का ताबड़तोड़ एक्शन जारी... लश्कर के एक और आतंकी के घर को धमाके से उड़ाया

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अब तक 10 आतंकवादियों (Terrorists) के घर को जमींदोज कर दिया गया है। साथ ही आतंकियों के कई…

24GhanteOnline
April 27, 2025
2 min read

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अब तक 10 आतंकवादियों (Terrorists) के घर को जमींदोज कर दिया गया है। साथ ही आतंकियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई और पूछताछ के लिए बड़ी संख्या में आतंकियों के मददगारों को हिरासत में लिया गया।

लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों (Terrorists) आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के अलग-अलग मकानों को उड़ाने के बाद सेना का अभियान लगातार जारी है। अब लश्कर-ए-तैयबा के एक और आतंकी के घर को भी उड़ा दिया गया है।सुरक्षाबलों की ओर से स्थानीय प्रशासन की मदद से अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, कुपवाड़ा, जैनापोरा, बांदीपोरा और त्राल में अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया गया और 10 आतंकवादियों के घरों को तबाह कर दिया गया।

मिट्टी में मिले इन आतंकियों (Terrorists) के घर


अनंतनाग में आदिल अहमद ठोकर, पुलवामा के मुर्रन में अहसान उल हक शेख, पुलवामा के त्राल में आसिफ अहमद शेख, शोपियां के चोटिपोरा में शाहिद अहमद कुट्टे और कुलगाम के मतलहामा में जाहिद अहमद गनी के घरों को नष्ट कर दिया गया। जाहिद अहमद का संबंध लश्कर/टीआरएफ से बताया जा रहा है। इसके अलावा कुपवाड़ा के कलारूस के फारूक अहमद टेडवा, जैनापोरा के मेलहुरा में अदनान शफी डार (टीआरएफ से संबद्ध) के घर को बर्बाद कर दिया गया।

सेना की ओर से लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रखने वाले अमीर अहमद डार के शोपियां स्थित दारमदोरा के घर को धमाकों से उड़ा दिया गया है, जबकि जमील अहमद शेर गोजरी के बांदीपोरा में नाज कॉलोनी में बने घर को खत्म कर दिया गया है।

एक और आतंकी हमला, कुपवाड़ा के एक्टिविस्ट की ले ली जान


वह घाटी में 2016 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध रखने वाले अमीर नजीर के घर को भी मिट्टी में मिला दिया गया है। उसका घर त्राल में था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…