24 घण्टे ऑनलाइन

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू, स्वाद में भी होता है लाजवाब

लड्डू कई चीजों के बनाए जाते हैं। ये सभी खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। सर्दियों में इनका महत्व और बढ़ जाता है। आज हम आपको अंजीर के लड्डू (Anjeer Laddu) की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

लड्डू कई चीजों के बनाए जाते हैं। ये सभी खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। सर्दियों में इनका महत्व और बढ़ जाता है। आज हम आपको अंजीर के लड्डू (Anjeer Laddu) की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। अंजीर प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। इसमें फाइबर तथा खनिज जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर है। इन लड्डुओं (Anjeer Laddu) को बनाने में ज्यादा जोर भी नहीं आता।

सामग्री (Ingredients)

अंजीर - 250 ग्राम (सूखे और कटे हुए)
बादाम - 50 ग्राम (कटे हुए)
काजू - 50 ग्राम (कटे हुए)
खजूर - 100 ग्राम (बिना बीज के)
देसी घी - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें और इसमें बादाम व काजू को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें कटे हुए अंजीर और खजूर डालें। इन्हें धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं।
- इस मिश्रण को ठंडा करने के बाद मिक्सर में पीस लें ताकि यह एक समान पेस्ट बन जाए।
- इस पेस्ट को कड़ाही में वापस डालें, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
- तैयार मिश्रण को ठंडा करें और इससे छोटे-छोटे लड्डू (Anjeer Laddu) बना लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।