24 घण्टे ऑनलाइन

अजीत पवार के निधन की खबर से टूटे पूर्व गृहमंत्री, कैमरे के सामने फूटफूट कर रोए अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की बुधवार को प्लेन क्रैश में निधन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने अजित पवार के असमय निधन को चौंकाने वाला और दुखद बताया है। पुणे…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
अजीत पवार के निधन की खबर से टूटे पूर्व गृहमंत्री, कैमरे के सामने फूटफूट कर रोए अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की बुधवार को प्लेन क्रैश में निधन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने अजित पवार के असमय निधन को चौंकाने वाला और दुखद बताया है। पुणे जिले में एक विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मौत के बाद मीडिया से बातचीत करने आए एनसीपी-शरदचंद्र पवार नेता अनिल देशमुख भावुक हो गए। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पत्रकारों के सामने फफक फफक कर रो पड़े। उनका गला भर आया और कुछ बोला न जा सका।

इससे पहले उन्होंने (Anil Deshmukh) एक्स पोस्ट में लिखा, “राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीतदादा पवार का आज सुबह एक प्लेन क्रैश में दुखद निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर बहुत दुखद है। सुबह-सुबह ऐसी खबर सुनना बहुत शॉकिंग है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। ऐसा हिम्मतवाला और एम्बिशियस लीडर अब कभी नहीं मिलेगा। उनके जाने से एक लोगों को समझने वाला और कमिटेड लीडरशिप खो गया है।”


VIDEO | Mumbai: NCP–Sharadchandra Pawar leader Anil Deshmukh breaks down after Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar was killed in an aircraft crash in Pune district.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/H718WahirV


— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2026

अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने आगे लिखा, “वह एक सच्चे पब्लिक सर्वेंट थे जो लोगों के मुद्दों के लिए सुबह पांच बजे से बिना थके काम करते थे। महाराष्ट्र राज्य बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। दादा का अचानक निधन उनके परिवार और सभी वर्कर्स के लिए एक बड़ा सदमा है। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख के मौके पर पवार परिवार को यह दुख सहने की ताकत मिले।”

हादसे के बाद अजीत पवार और पांच अन्य लोगों की विमान दुर्घटना में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को बारामती मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां उनके समर्थक और परिजन पहुंच रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…