24 घण्टे ऑनलाइन

छोटे सरकार ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, बोले- अब जेल जा रहे हैं...

पटना। बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह (Anant Singh) ने…

24GhanteOnline
January 24, 2025
3 min read

पटना। बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह (Anant Singh) ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही थी। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाढ़ और मोकामा में पुलिस की भारी तैनाती के बाद भी अनंत सिंह बड़े आराम से बाढ़ कोर्ट गए और सरेंडर कर दिया। पटना पुलिस (Patna Police) उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी।

अनंत सिंह से पूछा गया कि आपको अदालत ने जेल भेज दिया है तो इस पर पूर्व विधायक ने जेल जाने के लिए पुलिस वैन में बैठते हुए कहा कि वह हमेशा से नियमों का पालन करते आए हैं। क्योंकि नियम किसी व्यक्ति विशेष के न होकर सरकार के होते हैं और नियमों का पालन करना ही होता है।

सरेंडर और जेल भेजे जाने को लेकर अनंत सिंह ने कहा,'हम पर FIR की गई थी इसलिए हमने सरेंडर कर दिया। अब जेल जा रहे हैं। जो नियम है, हम उन सभी नियमों का पालन करते हैं। अदालत ने जेल भेजा है इसलिए अब जेल जा रहे हैं।'

मोकामा फायरिंग मामले में गैंगस्टर सोनू ने किया सरेंडर, ‘छोटे सरकार’ को किया था चैलेंज


गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी (Patna SSP) से अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी है। इस मामले को लेकर सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन हाईकोर्ट में थे। हमारे आदमी को गोली लगी है जिसमें हम नामित हुए हैं। वहीं हमारा बेटा सोनू कुमार और मोनू कुमार भी नामित किया गया है। ऐसे में हमलोगों ने प्रशासन और कानून का सम्मान करते हुए सीनियर एसपी सीनियर एसपी महोदय के आग्रह पर सोनू ने सरेंडर कर दिया है। अब हमारी सीनियर एसपी से मांग है कि इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक अनंत सिंह (Former MLA Anant Singh) को भी गिरफ्तार किया जाए।

वहीं इसी बीच मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…