24 घण्टे ऑनलाइन

'छोटे सरकार' को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया रिहा

पटना। बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बिहार चुनाव से पहले कोर्ट ने छोटे सरकार को हत्या की साजिश रचने के मामने में रिहा कर दिया है। कोर्ट ने साल 2023 में भदौर…

24GhanteOnline
July 24, 2025
2 min read

पटना। बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बिहार चुनाव से पहले कोर्ट ने छोटे सरकार को हत्या की साजिश रचने के मामने में रिहा कर दिया है। कोर्ट ने साल 2023 में भदौर थाना क्षेत्र में रघुनाथ प्रसाद सिंह को गोली मारने की साजिश रचने के आरोप में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।

मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक और अपने समर्थकों में छोटे सरकार के नाम से फेमस अनंत सिंह (Anant Singh) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को रघुनाथ प्रसाद सिंह पर गोली चलवाने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया है। अनंत सिंह पर जेल में रहने के दौरान रघुनाथ सिंह पर गोली चलवाने का आरोप लगा था। बता दें कि छोटे सरकार को यह राहत तब मिली है जब बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटर वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। फिलहाल अनंत सिंह (Anant Singh) मोकामा गोलीकांड के आरोप में पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

रघुनाथ सिंह पर 2023 में चली थी गोली


साल 2023 में भदौर थाना क्षेत्र में रघुनाथ प्रसाद सिंह को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मार दी थी। उस वक्त माहौल गर्म था, और हर तरफ सवाल उठ रहा था साजिश किसकी थी? इसके बाद अनंत सिंह (Anant Singh) पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपी बनाया गया था। पीड़ित की तरफ से आरोप लगाया गया कि भले ही वो बेउर जेल में बंद थे, लेकिन गोली चलवाने की साजिश उन्होंने सलाखों के पीछे बैठकर रची।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में पाया गया कि घटना के समय अनंत सिंह (Anant Singh) जेल में बंद थे और इस गोलीकांड में उनकी कोई संलिप्तता नहीं थी।. गुरुवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल नामजद कर देने से कोई दोषी नहीं होता, साजिश का सबूत चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…