राष्ट्रपति को जहर देने की कोशिश, चॉकलेट और जैम में मिलाया गया था ज़हर
किसी भी देश में राष्ट्रपति से अधिक सुरक्षा किसी की नहीं होती है, लेकिन आलम यह हो गया है कि उनको भी जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) को जहर देकर मारने की कोशिश…
किसी भी देश में राष्ट्रपति से अधिक सुरक्षा किसी की नहीं होती है, लेकिन आलम यह हो गया है कि उनको भी जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपति को चॉकलेट और जैम में जहर मिलाकर दिया गया था। यह कार्य किसी अज्ञात शख्स का था, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने उन्हे सार्वजनिक कार्यक्रम के चॉकलेट और जैम दिया था, जिसमे उसने जहर मिला रखा था। राष्ट्रपति (Daniel Noboa) ने वह चॉकलेट और जैम नही खाया और अपने सुरक्षा गार्ड को दे दिया। बाद में जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि तीन से अधिक जहरीले केमिकल मिलाए गए थे, जिसे खाने से किसी की भी मौत हो जाती।
नोबोआ (Daniel Noboa) ने बताया कि यह कोई गलती नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या करने के लिए एक सोची समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि चॉकलेट और जैम की जांच में मिले जहरीले केमिकल को वह सबूत के तौर पर रखे हुए है। राष्ट्रपति नोबोआ ने तोहफे में मिले चॉकलेट और जैम को खा लिया होता तो उनकी जान सकती थी।
बता दे कि इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) सात अक्टूबर को एक ग्रामीण क्षेत्र क दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया। इस जानलेवा हमले में भी नोबोआ बाल-बाल बच गए। हमले में उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
