24 घण्टे ऑनलाइन

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

पहलगामा आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल आतंकियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चल रहा हैं। इस बीच उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर रखा है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी (Encounter) की खबर है। जिसमें…

24GhanteOnline
April 24, 2025
2 min read

पहलगामा आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल आतंकियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चल रहा हैं। इस बीच उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर रखा है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी (Encounter) की खबर है। जिसमें एक जवान शहीद हो गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) में सेना का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डुडू-बसंतगढ़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पोस्ट में कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।” इससे पहले बुधवार को बारामूला जिले में एलओसी पर घुसपैठ की आतंकी कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके प्रयास को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

बांदीपुरा पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर(OGW) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ OGW पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने का मौका तलाश रहे थे। इसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…