24 घण्टे ऑनलाइन

कब है आंवला नवमी? जानें पूजा का समय, विधि और महत्व

हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष में आंवला नवमी (Amla Navami) मनाई जाती है। इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ या कहें कि उसको साक्षी मानकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही आंवले के पेड़ के नीचे…

24GhanteOnline
October 26, 2025
2 min read

हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष में आंवला नवमी (Amla Navami) मनाई जाती है। इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ या कहें कि उसको साक्षी मानकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। ये भोजन सबसे पहले भगवान शिव और विष्णु जी को चढ़ाया जाता है। दोवउठनी एकादशी से दो दिन पहले आंवला नवमी मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस साल आंवला नवमी कब है? साथ ही जानते हैं पूजा का समय, विधि और महत्व।

कब है आंवली नवमी (Amla Navami)?


हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के अगले दिन आंवला या कहें कि अक्षय नवमी पड़ती है। इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर शुरू हो रही है। ये नवमी तिथि 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में इस साल आंवला नवमी 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल की शुक्ल पक्ष की नवमी पर पूर्वाह्न काल सुबह 06 बजकर 32 मिनट से लेकर 10 बजकर 03 मिनट तक है।

आंवला नवमी (Amla Navami) पूजा विधि


- इस दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना चाहिए।
- साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।
- इसके बाद आंवले के पेड़ के पास जाकर सफाई करनी चाहिए।
- फिर हल्दी, कुमकुम और सिंदूर लगाकर पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
- शाम के समय दीपक जलाकर आंवले के पेड़ की पूजा सात बार परिक्रमा करनी चाहिए।
- इसके बाद खीर पूड़ी और मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
- पूजा के बाद प्रसाद बांटना चाहिए और वृक्ष के नीचे भोजन करना पुण्यदायक माना गया है।

आंवला नवमी (Amla Navami) का महत्व


आंवला नवमी (Amla Navami) की पूजा विशेष रूप से उत्तर भारत में होती है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया और खाया जाता है। महिलाएं आंवला नवमी की पूजा संतान के खुशहाल जीवन और सफलता के लिए करती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार आंवला नवमी (Amla Navami) की पूजा संपन्न करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…