24 घण्टे ऑनलाइन

50 हजार का इनामी अमजद एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अमजद (Amjad) मारा (Encounter) गया। दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए हैं। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी…

24GhanteOnline
February 12, 2026
2 min read

यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अमजद (Amjad) मारा (Encounter) गया। दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए हैं। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। वहीं बदमाश का साथी फरार हो गया।

एसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बुढ़ाना में थाना बुढ़ाना, थाना तितावी और थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ (Encounter) हो गई। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली का रहने वाला अमजद घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। बदमाश से एक पिस्टल और कार्बाइन बरामद हुई है।

घायल अमजद को बुढ़ाना सीएचसी (CHC) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह अन्तर्राज्यीय स्तर का अपराधी था। उसके विरुद्ध मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज लूट के दो मामलों में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ में बुढ़ाना कोतवाली के दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट और उनकी गाड़ी में गोली लगी है। पुलिस ने कुछ जेवर एवं अन्य दस्तावेज भी बदमाश के पास से बरामद किए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें