शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात में अहमदाबाद के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को मंगला आरती की। श्री शाह (Amit Shah) ने अपने परिवार के साथ आज 148वीं रथ यात्रा के पावन अवसर पर यहां…
अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात में अहमदाबाद के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को मंगला आरती की।
श्री शाह (Amit Shah) ने अपने परिवार के साथ आज 148वीं रथ यात्रा के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री जगन्नाथ की मंगला आरती, पूजा-अर्चना कर भक्तिभाव से दर्शन किए। हर साल आषाढ़ी बीज (दूज) के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में देशवासियों को महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भारतीय सांस्कृतिक विरासत व समृद्धि को सहेजने और नया उत्कर्ष प्रदान करने का पुण्य अवसर है, जिसे देश के करोड़ों श्रद्धालु अत्यंत भक्तिभाव से मनाते हैं। यह यात्रा प्रतीक है कि भारतीय संस्कृति प्रवृत्ति से ही चलायमान है और उत्सव व अध्यात्म इसके धुरी हैं। मैं सभी देशवासियों को महाप्रभु की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी के कल्याण व उन्नति की कामना करता हूँ।”
अहमदाबाद शहर ही नहीं, बल्कि गुजरात और देश भर में लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ के लिए गहरी आस्था का प्रतीक है, उनकी रथयात्रा के इस पावन अवसर पर आज अहमदाबाद श्री जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीपदासजी, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष अविचलदासजी, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, स्थानीय विधायक, संत-महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…
गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…
भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…
सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत
अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…
