24 घण्टे ऑनलाइन

अब ट्रक ड्राइवरों को वीजा नहीं देगा अमेरिका, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों vके लिए सभी प्रकार के वर्कर वीजा पर रोक लगा दी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिका की ओर से यह कदम…

24GhanteOnline
August 22, 2025
2 min read

अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों vके लिए सभी प्रकार के वर्कर वीजा पर रोक लगा दी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिका की ओर से यह कदम फ्लोरिडा में हाईवे पर अवैध रूप से यू-टर्न लेने और इसके चलते घातक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद उठाया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पोस्ट मेंलिखा, ‘हम तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए सभी प्रकार के श्रमिक वीजा जारी करने पर रोक लगा रहे हैं। अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी जीवन को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों (Truck Drivers) की आजीविका को कम कर रही है।’ फ्लोरिडा में हाईवे पर हुए एक घातक सड़क हादसे ने राष्ट्रपति ट्रंप के धुर समर्थकों में गुस्से की लहर पैदा कर दी है।

एक भारतीय ड्राइवर (Truck Drivers) की लापरवाही बनी वजह


फ्लोरिडा में सड़क हादसे को लेकर संघीय अधिकारियों का कहना है कि मूल रूप से भारतीय नागरिक और ट्रक ड्राइवर (Truck Drivers) हरजिंदर सिंह कथित तौर पर मेक्सिको से अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुए। इस दौरान हरजिंदर के दुर्घटना के बाद अंग्रेजी बोलने में असफल पाए गए थे।

उन पर अवैध रूप से यू-टर्न लेने की कोशिश के आरोप हैं, जिससे एक मिनीवैन में तीन तीन लोगों की ट्रक से टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई। हरजिंदर पर वाहन दुर्घटना में हत्या के तीन आरोप लगे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…