24 घण्टे ऑनलाइन

कल से अमेरिका के स्वर्ण युग की शुरुआत... , बोले अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन

नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन (Mike Johnson) ने कहा है कि कल से अमेरिका के स्वर्ण युग की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कैपिटल रोटुंडा में एक वीडियो संदेश में कहा कि हजारों लोग डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण…

24GhanteOnline
January 20, 2025
2 min read

नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन (Mike Johnson) ने कहा है कि कल से अमेरिका के स्वर्ण युग की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कैपिटल रोटुंडा में एक वीडियो संदेश में कहा कि हजारों लोग डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में आना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से कार्यक्रम को इंडोर कैपिटल रोटुंडा में आयोजित करना पड़ रहा है। शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं।

उत्साहित समर्थकों के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) रैली में कहा कि ‘हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं। हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के एक हिस्से के तौर पर वाशिंगटन के कैपिटल वन एरिना में डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी नारे- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) शीर्षक के साथ विजय रैली भी करेंगे। उनकी एमएजीए विजय रैली से पहले ट्रंप की महिला समर्थक समर्थकों के बीच संविधान की प्रतियां वितरित करते दिखी।

10 लाख थाली और 22 लाख थैले… महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए RSS ने चलाया अभियान


उन्होंने कहा कि अमेरिका में पतन के 4 लंबे वर्षों का पर्दा गिर चुका है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘हम अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, सम्मान और गौरव के एक नए दिन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेट खेमे के बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर हमला बोला और कहा कि हम हमेशा के लिए, एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के शासन को समाप्त करने जा रहे हैं। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…