24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश को एक बार खाएंगे तो बार-बार याद आएगा स्वाद,

इंडियन खाने में पापड़, आचार, या चटनी को जरूर सर्व किया जाता है। इसलिए भारत की अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह की चटनियों को तैयार किया जाता है। यहां पर सब्जी, फलों से लेकर मसालों तक की चटनी तैयार की जाती हैं। यहां हम बता रहे…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

इंडियन खाने में पापड़, आचार, या चटनी को जरूर सर्व किया जाता है। इसलिए भारत की अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह की चटनियों को तैयार किया जाता है। यहां पर सब्जी, फलों से लेकर मसालों तक की चटनी तैयार की जाती हैं। यहां हम बता रहे है अमचूर की चटनी (Amchoor Chutney) बनाने का तरीका। अमचूर एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। ये खाने में खट्टेपन को जोड़ता है। आप साबुत अमचूर की मदद से टेस्टी चटनी बना सकती हैं। अगर आपके पास साबुत अमचूर नहीं है तो आप इसके पीसे हुए मसाले का यूज कर सकते हैं। देखिए इस चटनी (Amchoor Chutney) को बनाने का तरीका।

अमचूर की चटनी (Amchoor Chutney) बनाने के लिए सामग्री-


आधा कप अमचूर

1/4 कप गुड़ या चीनी

एक छोटा चम्मच नमक

एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर 1/4 कप पानी

अमचूर की चटनी (Amchoor Chutney) बनाने की विधि-


अमचूर की चटनी (Amchoor Chutney) बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में अमचूर को कुछ देर के लिए भिगो दें। जब ये पूरी तरह से फूल जाए तो इसे छान लें और फिर इसमें गुड़, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर एक साथ मिलाएं।

अब इसे एक ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से पीस लें। इसमें जरूरत के मताबिक पानी डालें और अब इस मिक्स को एक छोटे सॉस पैन में डालें और इसे मीडियम आंच पर लगातार हिलाते हुए उबाल लें।

जब ये हल्की गाढ़ी दिखाई देने लगे तो चटनी को आंच से हटा दें और इसे कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें।

चटनी तैयार है इसे अपने पसंदीदा स्नैक्स के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।