24 घण्टे ऑनलाइन

Amazon की चेतावनी: Online Shopping में बढ़ा खतरा, यूज़र्स रहें सावधान

Online Shopping करने वालों के बीच इस वक्त Black Friday Sale का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए Amazon ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी वॉर्निंग को जारी किया है. कंपनी ने हाल ही…

24GhanteOnline
November 26, 2025
2 min read

Online Shopping करने वालों के बीच इस वक्त Black Friday Sale का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए Amazon ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी वॉर्निंग को जारी किया है. कंपनी ने हाल ही में अपने कस्टमर्स को ईमेल भेजा है. Amazon की इस सिक्योरिटी एडवाइज़री में कंपनी ने अपने एक्टिव यूजर्स से सावधान रहने के लिए कहा है.

कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को ठग अपना निशाना बना रहे हैं, यही वजह है कि कंपनी ने फ्रॉड और स्कैम की बढ़ती संख्या के कारण ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों से सावधान रहने की अपली की है. Forbes के अनुसार, अमेजन के एक्टिव यूजर्स की संख्या लगभग 310 मिलियन (लगभग 31 करोड़) है.

फोर्ब्स का कहना है कि रिटेल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन अब स्कैमर्स और हैकर्स का प्राइम टारगेट बन गई है, यही वजह है कि इन साइबर क्राइम के बारे में यूजर्स को बताने के लिए Amazon ने ईमेल भेजा है. इस ईमेल में कंपनी ने बताया कि स्कैम करने वाले आपकी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी और Amazon अकाउंट डिटेल्स जैसी सेंसिटिव जानकारी चुरा सकते हैं.

Scam और Fraud से खुद को कैसे बचाएं?


फेक मैसेज: स्कैम करने वाले डिलीवरी या अमेजन अकाउंट में दिक्कत बताते हुए फर्जी मैसेज भेजते हैं, इस तरह के मैसेज के आते ही तुरंत उसे डिलीट करें.

भ्रामक विज्ञापन: सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जाल में फंसाने के लिए बड़े डिस्काउंट वाले भ्रामक विज्ञापन दिए जाते हैं, इस तरह के विज्ञापन देखकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.

ऑफिशियल चैनल का इस्तेमाल: फ्रॉड और स्कैम से बचने के लिए केवल ऑफिशियल अकाउंट का ही इस्तेमाल करें जैसे कि अमेजन ऐप और अमेजन की आधिकारिक साइट https://amazon.in/.

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन: अकाउंट को प्रोटेक्ट रखने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिंकेशन को ऑन करना बेहद जरूरी है.

ध्यान दें: Amazon ने अमेरिका में यूजर्स को ईमेल के जरिए ये वार्निंग दी है, भारत में रहने वाले यूजर्स भी अमेजन की सलाह मानते हुए स्कैम से खुद को सेफ रख सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।