24 घण्टे ऑनलाइन

16 जनवरी से इस प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी सेल, ब्लॉकबस्टर डील्स बचाएंगी पैसे

शॉपिंग करना पसंद है तो Amazon पर जल्द आप लोगों के लिए Great Republic Day Sale 2026 शुरू होने वाली है. अमेजन ने सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है, इस बार सेल के लिए SBI के साथ हाथ मिलाया गया है. इसका मतलब ये है कि अगर आप…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
16 जनवरी से इस प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी सेल, ब्लॉकबस्टर डील्स बचाएंगी पैसे

शॉपिंग करना पसंद है तो Amazon पर जल्द आप लोगों के लिए Great Republic Day Sale 2026 शुरू होने वाली है. अमेजन ने सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है, इस बार सेल के लिए SBI के साथ हाथ मिलाया गया है. इसका मतलब ये है कि अगर आप खरीदारी करते वक्त एसबीआई कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आप लोगों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. सेल के लिए अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिसपर सेल में मिलने वाले कुछ खास ऑफर्स की जानकारी दी गई है.

Amazon Great Republic Day Sale 2026 Date


अमेजन सेल (Amazon Great Republic Day Sale ) का आगाज़ 16 जनवरी से होगा और सेल के दौरान हर रोज प्राइम एक्सक्लूसिव ऑफर्स दिए जाएंगे. प्रोडक्ट्स पर तो आपको छूट का बेनिफिट मिलेगा, लेकिन इसके अलावा आप एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा पाएंगे. इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई (नो कॉस्ट ईएमआई) की सुविधा भी मिलेगी.

सेल (Amazon Great Republic Day Sale ) के लिए बनी माइक्रोसाइट को देखने से इस बात का पता चला है कि ग्राहकों को ब्लॉकबस्टर डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स विद एक्सचेंज, टॉप 100 डील्स, प्राइस क्रैश स्टोर, 8pm डील्स और ट्रेडिंग डील्स का फायदा भी उठा पाएंगे. सेल के दौरान कुछ शानदार ऑफर्स भी मिलेंगे जैसे कि अमेजन कॉम्बो, बाय मोर सेव मोर, अमेजन कूपन डिस्काउंट और एक्सचेंज मेला जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

सेल (Amazon Great Republic Day Sale ) के दौरान स्मार्टफोन्स, टैबलेट, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल, स्मार्ट ग्लास, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, फ्रिज और स्मार्ट होम अप्लायंसेज पर भारी छूट मिलेगी. Amazon का सुझाव है कि कस्टमर्स को तेजी से चेकआउट के लिए प्रोफाइल में क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी पहले से ही डाल लेनी चाहिए. इसके अलावा डिलीवरी एड्रेस को भी पहले से सेव कर लेना चाहिए.

सेल (Amazon Great Republic Day Sale ) के दौरान मिलने वाली शानदार डील्स की सटीक जानकारी से जल्द पर्दा उठने की उम्मीद है, जैसे-जैसे सेल की तारीख नजदीक आएगी वैसे-वैसे डील्स भी सामने आने लगेंगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।