24 घण्टे ऑनलाइन

Amazon में रिकॉर्ड तोड़ छंटनी, AI ने किया इतने कर्मचारियों को बेरोजगार

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक, अमेजन, अपने लगभग 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी (Amazon Layoff) शुरू कर रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कंपनी की लागत में कटौती करने और भविष्य की…

24GhanteOnline
October 28, 2025
2 min read

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक, अमेजन, अपने लगभग 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी (Amazon Layoff) शुरू कर रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कंपनी की लागत में कटौती करने और भविष्य की रणनीतियों को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान Amazon ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की थीं, लेकिन अब हालात बदलने के बाद कंपनी अपने वर्कफोर्स को “बैलेंस” करने की कोशिश कर रही है।

कंपनी का आधिकारिक तौर पर यही कहना है कि पिछले कुछ सालों में, खासकर कोरोना काल में, जब ऑनलाइन शॉपिंग अपने चरम पर थी, तब ज़रूरत से ज़्यादा लोगों को काम पर रख लिया गया था। उस दौरान मांग को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां हुईं। अब जब बाज़ार वापस सामान्य हो रहा है और कई क्षेत्रों में मांग पहले जैसी नहीं रही, तो कंपनी को अपने खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए, स्टाफ के आकार को घटाकर कामकाज को संतुलित करने का यह कड़ा फैसला लिया गया है।

बता दें इससे पहले 2022 के अंत में भी Amazon ने करीब 27,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन 30,000 कर्मचारियों को एक साथ निकालना, उस दौर के बाद, अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी।

कंपनी के पास दुनिया भर में करीब 15.5 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वेयरहाउस और डिलीवरी नेटवर्क से जुड़ा स्टाफ शामिल है। इस लिहाज़ से 30,000 लोग कुल संख्या का एक छोटा सा हिस्सा मात्र हैं। लेकिन, इस छंटनी का असली और गहरा असर कंपनी के कॉर्पोरेट ढांचे पर पड़ने वाला है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह छंटनी कंपनी के कई अहम विभागों को प्रभावित करेगी। इसमें ह्यूमन रिसोर्स (HR) विभाग, जिसे अमेजन ‘पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी’ (People Experience and Technology) कहता है, डिवाइस और सर्विसेज (जैसे एलेक्सा और अन्य गैजेट्स बनाने वाली टीम) और ऑपरेशंस डिवीजन शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…