24 घण्टे ऑनलाइन

बाबा बर्फानी के भक्तों का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की डेट आ चुकी है। इस साल की अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

श्रीनगर। बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की डेट आ चुकी है। इस साल की अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnath Shrine Board) और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर खास इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो मुख्य मार्ग हैं। पहलगाम मार्ग (लगभग 48 किलोमीटर) – यह थोड़ा लंबा लेकिन आसान मार्ग है, इसलिए ज्यादातर श्रद्धालु इसे चुनते हैं। दूसरा रास्ता है बालटाल मार्ग (लगभग 14 किलोमीटर) – यह छोटा लेकिन कठिन मार्ग है, जो अधिक चढ़ाई वाला है और शारीरिक रूप से मजबूत यात्रियों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

सरकार और श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए कई लंगर लगाए जाएंगे। हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और बीमार श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा

पिछले साल की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन होगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन देशभर के चुनिंदा बैंकों की शाखाओं में किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा।

बैठक में लिए गए अहम फैसले

यात्रा की तैयारियों को लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराएं और इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।