24 घण्टे ऑनलाइन

तेजी से बढ़ेंगे बाल, बस शुरू करें इस चीज का इस्तेमाल

घने और लंबे बालों (Hair) की इच्छा हर कोई रखता है लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। गर्मी के मौसम में बाल और तेजी से झड़ने लगते हैं तो इस मौसम में बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है। बालों की ग्रोथ (Hair Growth) के…

24GhanteOnline
July 17, 2025
2 min read

घने और लंबे बालों (Hair) की इच्छा हर कोई रखता है लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। गर्मी के मौसम में बाल और तेजी से झड़ने लगते हैं तो इस मौसम में बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है। बालों की ग्रोथ (Hair Growth) के लिए लोग बाजार से महंगे महंगे प्रोडक्ट लेकर आते हैं लेकिन उनसे कुछ खास रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी चीज जो सस्ती भी है और इसके इस्तेमाल से आपके बाल अच्छे होंगे और उनकी ग्रोथ भी होगी। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की, जो कि लगभर हर घर में होती है। फिटकरी के अनगिनत फायदे हैं, यहां हम आपको बालों के लिए फिटकरी के इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।

बालों (Hair) की ग्रोथ के लिए फिटकरी


पोटेशियम और सोडियम से भरपूर फिटकरी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार साबित होती है। बालों की ग्रोथ अच्छी करने के लिए आप फिटकरी के पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। इस मिक्स से न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी बल्कि आपके बाल काले भी होंगे।

फिटकरी और नारियल का तेल स्कैल्प के पोर्स को खोलने में मदद करता है। जिससे बाल हेल्दी होते हैं। इसके अलावा आप फिटकरी को पानी में मिलाकर इससे बाल भी धो सकते हैं।

डैंड्रफ में फिटकरी का इस्तेमाल


बैक्टीरियल गुण (Anti Bacterial)  से भरपूर फिटकरी आपकी स्कैल्प की सफाई करने में फायदेमंद साबित होगी। इसके लिए आप फिटकरी को रात में एक मग पानी में भिगाकर रख दें। अगर आपके पास फिटकरी का पाउडर है तो 3 चम्मच पाउडर को एक मग पानी में मिक्स करें और फिर इस पानी को स्कैल्प पर डालकर अच्छे से रगड़ते हुए साफ करें।

आखिर में सादा साफ पानी से पूरे सिर को अच्छे से धोएं। इस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प की अच्छे से सफाई होगी और डैंड्रफ की दिक्कत भी खत्म होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।