24 घण्टे ऑनलाइन

चटपटे नाश्ते का बेस्ट ऑप्शन है आलू चीला, नोट करें रेसिपी

अधिकतर घरों में अक्सर बेसन चीला बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी आलू चीला (Aloo Cheela ) का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो आज हम आपको यह लजीज डिश बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आपको जब भी कभी हल्की भूख लगे या फिर…

24GhanteOnline
February 13, 2025
2 min read

अधिकतर घरों में अक्सर बेसन चीला बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी आलू चीला (Aloo Cheela ) का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो आज हम आपको यह लजीज डिश बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आपको जब भी कभी हल्की भूख लगे या फिर नाश्ते में कुछ अलग खाने की इच्छा हो तो यह एक शानदार विकल्प है। इसे हर उम्र के लोग बढ़े चाव से खाते हैं। खास तौर से यह बच्चों को खूब पसंद आता है। इसे बनाने के लिए आलू के साथ कॉर्न फ्लोर, बेसन सहित अन्य मसालों की जरूरत पड़ती है। चटनी या सॉस के साथ इनका स्वाद और बढ़ जाता है।

आलू चीला (Aloo Cheela ) बनाने की  सामग्री 

आलू – 3-4
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
बेसन – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरा प्याज कटा – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

आलू चीला (Aloo Cheela ) बनाने की विधि 

- सबसे पहले आलू का छिलका उतार लें। इसके बाद आलू को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें जिससे आलू का स्टार्च निकल जाए।
- इसके बाद आलू को कद्दूकस करें और उसे अच्छी तरह से निचोड़कर उसका पानी पूरी तरह से निकाल दें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस आलू डाल दें। इसमें कॉर्न फ्लोर और बेसन डालकर मिला दें।
- इसके बाद मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, जीरा, हरी मिर्च, हरा प्याज, नमक सहित अन्य चीजें डालकर मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में पानी ज्यादा लगे तो इसमें और बेसन मिला सकते हैं।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- इसके बाद आलू-बेसन का घोल एक कटोरी में लें और उसे तवे पर डालकर ज्यादा से ज्यादा पतला होने तक फैलाएं।
- इसके बाद चीले के चारों ओर तेल डालकर सेकें। चीले को तब तक सेकना है जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
- इसके बाद प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल से चीले (Aloo Cheela )  तैयार कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।