24 घण्टे ऑनलाइन

जीवन से सभी बाधाएं होंगी दूर, करें इन शनि मंत्रों का जाप

शनि देव (Shani) को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि मनुष्य के शुभ-अशुभ कर्मों का फल शनि देव प्रदान करते हैं। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है वहीं जो लोग परोपकारी होते हैं, शनि की…

24GhanteOnline
February 28, 2026
2 min read

शनि देव (Shani) को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि मनुष्य के शुभ-अशुभ कर्मों का फल शनि देव प्रदान करते हैं। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है वहीं जो लोग परोपकारी होते हैं, शनि की कृपा से उनके जीवन से हर कष्ट का अंत हो जाता है। नौकरी और व्यापार पर चल रहे संकट भी दूर होते हैं। ऐसे में अगर आप भी शनिदेव को खुश करना चाहते हैं तो हर शनिवार के दिन आपको कुछ खास मंत्र और उपाय करने चाहिए।

शनि देव के मंत्र


1- शनि महामंत्र

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

2- शनि का पौराणिक मंत्र

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

3- शनि दोष निवारण मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

4- नौकरी और व्यापार के लिए शनि मंत्र

ॐ शं शनैश्चराय नमः।।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय


1- साढ़े साती और ढैया से बचने के लिए एक लोहे का छल्ला ले आएं। उसे शनिवार की सुबह सरसों के तेल में डुबाकर रख दें। शाम को शनिदेव के मन्त्रों का जाप करें। उनकी विधिवत आरती करें। इसके बाद लोहे के छल्ले को बाएं हाथ की मध्यम अंगुली में धारण कर लें।

2- इस दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी काला नमक डालकर खाएं। इससे भी शनि दोष के कारण होने वाले कष्टों में कमी आती है।

हनुमान चालीसा का पाठ करने से दूर रहते हैं नकारात्मक विचार

3- यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर व्यापार में सफलता नहीं मिल पा रही है तो शनैश्चरी अमावस्या पर शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें। एक काला धागा पीपल वृक्ष की डाल में बांध दें। इसमें तीन गांठ लगाएं।

4- शनिवार की शाम को एक या दो दरिद्र को भरपेट भोजन कराएं। साथ ही उसको कुछ धन का दान करें। भोजन में रोटी, पराठे, चावल, सब्जी-दाल, मिठाई और खीर शामिल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…