गुजरात में सियासी भूकंप! CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
गुजरात की मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री (Bhupendra Patel) को अपना इस्तीफा सौप दिया है। इससे अब नए मंत्रिमंडल का मार्ग प्रशस्त होगा। कल गुजरात में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री देर रात…
गुजरात की मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री (Bhupendra Patel) को अपना इस्तीफा सौप दिया है। इससे अब नए मंत्रिमंडल का मार्ग प्रशस्त होगा। कल गुजरात में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री देर रात राज्यपाल को हटाए जाने वाले मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे। नए मंत्रियों के नामों की एक सूची भी सौंपी जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार होगा।भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पहले ही बताया था कि आगामी कैबिनेट विस्तार में राज्य को करीब 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। इतना ही नहीं करीब आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है।
गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री (CMBhupendra Patel) समेत 17 मंत्री
इस बड़े सियासी फेरबदल को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे होगा। मौजूदा गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री हैं। 8 कैबिनेट मंत्री हैं। इतने ही राज्य मंत्री हैं।कुल 182 सदस्यों वाली विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…
गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…
भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…
सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत
अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…
