24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा (Alka Lamba) की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। बता दें…

24GhanteOnline
January 3, 2025
1 min read

नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा (Alka Lamba) की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारने के बाद कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके गढ़ में ही घेरने के लिए पार्टी अपनी दिग्गज और तेज तर्रार नेत्री अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। अलका इस वक्त अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो पूर्व में चांदनी चौक से विधायक भी रह चुकी हैं।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष,अलका लांबा (Alka Lamba) ने कहा कि मुझे कालकाजी से चुनाव लड़ने को कहा गया है। स्वयं राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

मेरे लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। नववर्ष पर कालका जी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर मैंने अपनी इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी शुरू कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।