5 साल बाद नजर आए अलीबाबा के मालिक, चीन में अटकलों का बाजार गर्म
बीजिंग। चीन के सबसे चर्चित और कभी बेहद प्रभावशाली उद्यमी जैक मा (Jack Ma) आखिरकार पांच साल बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, जो एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते थे, 2020 के…
बीजिंग। चीन के सबसे चर्चित और कभी बेहद प्रभावशाली उद्यमी जैक मा (Jack Ma) आखिरकार पांच साल बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, जो एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते थे, 2020 के बाद से अचानक गायब हो गए थे। उनके गायब होने की वजह बनी थी चीन के वित्तीय सिस्टम पर उनकी खुली आलोचना, जिसने बीजिंग सरकार को नाराज कर दिया।
इसके बाद सरकार ने उनकी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की, और जैक मा (Jack Ma) ने खुद को सार्वजनिक जीवन से दूर कर लिया। लेकिन अब, उनकी वापसी कई नए संकेत दे रही है। सवाल उठता है कि क्या यह चीन की सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सुलह का संकेत है, या कोई नई रणनीति?
शी जिनपिंग के साथ दिखे!
दरअसल बीते हफ्ते, बीजिंग में चीन के शीर्ष उद्योगपतियों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में जैक मा (Jack Ma) पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। इस बैठक में राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे। तस्वीरों में जैक मा को पहली पंक्ति में बैठा देखा गया, हालांकि उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया।
विश्लेषकों का मानना है कि यह संकेत है कि चीनी सरकार अब निजी क्षेत्र के बड़े उद्यमियों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर जैक मा की वापसी को एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
शी जिनपिंग ने इस बैठक में कहा कि निजी क्षेत्र को अब खुलकर आगे आना चाहिए और चीन की आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में योगदान देना चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन की अर्थव्यवस्था सुस्ती का शिकार है, बेरोजगारी बढ़ रही है और निवेशकों का विश्वास कमजोर पड़ रहा है।
चीन की अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र का योगदान 50% से अधिक है, और यह शहरी रोजगार व कर राजस्व का एक बड़ा स्रोत है। जैक मा की वापसी इस बात का संकेत देती है कि चीन सरकार अब तकनीकी कंपनियों और निजी क्षेत्र के बड़े उद्यमियों को फिर से प्रोत्साहित करना चाहती है। इस खबर के बाद अलीबाबा के शेयरों में उछाल देखी गई, जो बाजार की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: सीएम योगी
हालांकि जैक मा की वापसी को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वह अब पहले की तरह स्वतंत्र नहीं होंगे। चीनी मीडिया ने उनकी मौजूदगी को ज्यादा कवरेज नहीं दी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार अब भी उन्हें पूरी तरह खुला मंच देने के मूड में नहीं है।
इसका मतलब यह है कि चीन की तकनीकी कंपनियों को विकास की इजाजत तो मिलेगी, लेकिन उन्हें सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप ही काम करना होगा। जैक मा की यह वापसी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि चीन की आर्थिक नीतियों में हो रहे बदलाव की भी कहानी है। क्या यह निजी क्षेत्र और सरकार के बीच नई साझेदारी की शुरुआत होगी या फिर किसी बड़े बदलाव का संकेत? यह देखने वाली बात होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
