24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी को मिलेगी भीषण गर्मी और लू से राहत, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी के 34 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने के आसार…

24GhanteOnline
May 19, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी के 34 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। आज गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संत कबीरनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस समेत 34 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश (Rain) की संभावना। IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, सतर्क रहने की अपील। बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कहीं-कहीं पर आंधी की रफ्तार तेज हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर धीमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आतंकवाद से लड़ाई में भारत के साथ आया सबसे बड़ा मुस्लिम देश, सौंपे 2 आतंकी


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम का असर मिला-जुला रहेगा। तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह से मौसम में जो बदलाव देखा गया, वह आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें