24 घण्टे ऑनलाइन

मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम में आए अचानक बदलाव ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार की शाम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महिला सशक्तिकरण (NDMAEW) ने साफ संकेत दे दिए हैं कि प्रदेश में अगले कुछ घंटों से लेकर तीन दिनों तक…

24GhanteOnline
May 5, 2025
2 min read

मौसम में आए अचानक बदलाव ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार की शाम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महिला सशक्तिकरण (NDMAEW) ने साफ संकेत दे दिए हैं कि प्रदेश में अगले कुछ घंटों से लेकर तीन दिनों तक मौसम का मिज़ाज बिगड़ा रहने वाला है। लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी समेत कई जिलों में बारिश (Rain) के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

बताया जा रहा है कि बीती रात पूरे यूपी में तेज हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश (Rain) होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में हवाओं का सिलसिला 10 मई तक जारी रह सकता है। मई की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। एक बार बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और फिर भीषण गर्मी की शुरुआत होगी।

यूपी के इन जिलों में बारिश (Rain) की संभावना


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, चित्रकूट, बंदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और जालौन में कई स्थानों पर बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

आईएमडी (IMD) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं येलो अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

20 साल के युवक के इश्क में पागल हुई दादी अम्मा, पकड़े जाने पर कर रही है ये जिद…

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से लेकर सोनभद्र और गोरखपुर तक प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें