जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले की आशंका, बढ़ी सुरक्षा
श्रीनगर। देश की सुरक्षा एजेंसियां पहलगाम हमले की जांच में जुटी हुई हैं और हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर की जेलों (Jails) पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। हमले की आशंका को देखते हुए इन…
श्रीनगर। देश की सुरक्षा एजेंसियां पहलगाम हमले की जांच में जुटी हुई हैं और हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर की जेलों (Jails) पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। हमले की आशंका को देखते हुए इन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पुंछ में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना खोज निकाल है, जहां से टिफिन में IED बरामद हुए हैं।
एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर की जेलों (Jails) पर संभावित आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट में खुफिया इनपुट्स के हवाले से कहा गया कि आतंकी जम्मू में कोट बलवल जेल और श्रीनगर सेंट्रल जेल को निशाना बना सकते हैं। जहां पर बड़े आतंकियों से लेकर स्लीपर सेल के सदस्य तक बंद हैं। ये आतंकियों को लॉजिस्टिक मदद और पनाह देने के साथ-साथ अन्य तरह से सहायता प्रदान करते थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर जेलों (Jails) की सुरक्षा समीक्षा की जा रही है। साथ ही किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि डीजी सीआईएसएफ ने हालात की समीक्षा के लिए श्रीनगर में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की थी। बता दें कि साल 2023 में जम्मू-कश्मीर की जेलों को सीआरपीएफ से लेकर सीआईएसएफ को सौंपा गया था।
सुरक्षा बलों से बचने के लिए नदी में कूदा आतंकियों का मददगार, डूबने से मौत
दूसरी तरफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पुंछ के सुरनकोट में आतंकियों का ठिकाने का पता चला है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के ठिकाने से तीन IED बरामद हुए हैं, जोकि टिफिन बॉक्स और 2 लोहे की बाल्टियों में थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
