24 घण्टे ऑनलाइन

दिन में छाया अंधेरा... झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, जारी हुआ 5 दिन का अलर्ट

दिल्ली में बारिश (Rain) का दौर लगातार जारी है। दिन में अंधेरा छाया हुआ है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी दिल्ली वालों को बारिश से अभी राहत…

24GhanteOnline
August 29, 2025
2 min read

दिल्ली में बारिश (Rain) का दौर लगातार जारी है। दिन में अंधेरा छाया हुआ है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी दिल्ली वालों को बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से गर्मी से तो दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश (Rain) थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ी राज्यों में बारिश पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है। अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई तबाही के बाद अब फिर से मौसम विभाग की ओर से राज्य में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश (Rain) की संभावना


अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब में कई क्षेत्रों में 30 अगस्त तक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। 29 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश और अगले 6 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

2 और 3 सितंबर को केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…