24 घण्टे ऑनलाइन

55 दिन बाद आजम को जेल भेजने पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सरकार पर बोला हमला

लखनऊ। रिहाई के अभी 55 दिन ही हुए थे कि सोमवार दोपहर अदालत ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पैनकार्ड रखने के मामले में दोषी ठहराते हुए सात वर्ष कैद की सजा सुनाई।…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

लखनऊ। रिहाई के अभी 55 दिन ही हुए थे कि सोमवार दोपहर अदालत ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पैनकार्ड रखने के मामले में दोषी ठहराते हुए सात वर्ष कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही, दोनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत के फैसले के तुरंत बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हुई सजा के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफ़ी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो ख़ुद एक दिन क़ुदरत के फ़ैसले की गिरफ़्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं। सब, सब देख रहे हैं।


सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफ़ी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो ख़ुद एक दिन क़ुदरत के फ़ैसले की गिरफ़्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं।

सब, सब देख रहे हैं। pic.twitter.com/SKkCIeKAGm


— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 17, 2025

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने अपने इस बयान प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की फोटो लगाई हुई है। दरअसल, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके पिता आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में बड़ा झटका लगा है। रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ही सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के सहारे सरकार पर हमला बोला है।

बता दें कि, सपा नेता आजम खान को इससे पहले 23 सितंबर 2025 को जमानत पर जेल से रिहा किया गया था। उनकी रिहाई को अभी दो महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि यह बड़ा फैसला सामने आ गया। अब पिता-पुत्र दोनों को फिर से सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए सपा नेता आजम खान केवल 55 दिन ही खुली हवा में रह पाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें