24 घण्टे ऑनलाइन

सांप्रदायिकता की राजनीति ले आई बीजेपी... वक्फ बिल पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

लखनऊ। सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस की जिसमें उनहोंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। वक्फ बिल में संशोधन को लेकर उन्होंने कहा कि ये सरकार अपना सब कुछ खो चुकी तो सांप्रदायिकता की राजनीति ले…

24GhanteOnline
April 5, 2025
2 min read

लखनऊ। सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस की जिसमें उनहोंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। वक्फ बिल में संशोधन को लेकर उन्होंने कहा कि ये सरकार अपना सब कुछ खो चुकी तो सांप्रदायिकता की राजनीति ले आई है। वक्फ को लेकर बीजेपी जो कानून लेकर आई है, वो उसके के लिए वाटरलू साबित होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी के लोग ही उससे नाराज हैं। बीजेपी ही बीजेपी के खिलाफ खड़ी हुई है। एक आईएएस अधिकारी के लिए मैनेजमेंट करने वाला पकड़ा गया। वो कई अफसरों के लिए मैनेजमेंट करता था। यह मामला भ्रष्टाचार का नहीं, बंटवारे का मामला है।

सरकार ने गेहूं खरीदने से हाथ खड़े कर दिए हैं। प्राइवेट लोगों को अधिकार दे दिए गए हैं, वो चाहे जितना खरीददारी कर सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति से देश की इकोनॉमी बचाने सीखे। अमेरिका दूसरे देशों पर पाबंदी लगा रहा है। ऐसे में इस सरकार को भी देश में चीन पर पाबंदी लगा देना चाहिए।

मैटरनिटी केयर सेंटर की 10 से ज्यादा नर्सों को ब्रेन ट्यूमर, डॉक्टर भी हैरान


प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने अंबेडकर नगर की बच्ची अनन्या यादव को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिवार को भी बुलाया। आपको बता दें कि इस बच्ची का बीते दिनों अवैध झुग्गी पर बुलडोजर चलने के दौरान किताबें बचाने का वीडियो वायरल हुआ था।

सपा अंबेडकर जयंती पर 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक स्वाभिमान स्वमान समारोह मनाएगी। ये कार्यक्रम जिला स्तर तक होगा। PDA समाज के लोगों के साथ अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में कई तरह का जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें